Related Posts

थाने में सप्ताहभर से खड़े ट्रक से 10KG अफीम बरामद:SIT ने ट्रक-ASI पेशी किया, 40 किलो और आशंका, सिरसा SP बोले-इनपुट था


सिरसा कोर्ट में पेश करने के लिए रात्रि को आरोपी एएसआई रणबीर और ड्राइवर को लेकर पहुंची पुलिस। इनसेट में रणबीर सिंह का फाइल फोटो

सिरसा में ट्रक की चेसी से पकड़ी 4.5 करोड़ की अफीम गोलमाल मामले में खुलासा हुआ है। हिसार रेंज की गठित SIT ने 10 किलो अफीम और बरामद कर ली है और वो भी डिंग थाने में कस्टडी में खड़े ट्रक से ही ये 10 किलो से ज्यादा अफीम और बरामद की है। सूत्रों की मानें तो

.

जानकारी के अनुसार, एसआईटी की टीम बुधवार रात को आरोपी एएसआई रणबीर व ट्रक ड्राइवर को लेकर जस्टिस अमित कुमार की कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों का काफिला था और उस ट्रक को भी कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान लाया गया। इस 10 किलो अफीम की कोर्ट में बारीकी से जांच की और सभी पैकेट का अलग-अलग वजन करवाकर जांच की। काफी देर तक ये कार्रवाई चली।

बुधवार रात करीब 9 बजे सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया। इस दौरान फतेहाबाद, हिसार, जींद व सिरसा की पुलिस टीमें एसआईटी में शामिल थी। एसआईटी की जांच पूरी नहीं हुई है, उसी से पकड़ा जाए। सवाल ये है कि क्या उस दिन ट्रक की सही से तलाश नहीं ली गई या थाने में ट्रक से कस्टडी में छेड़छाड़ की गई। अगर ट्रक की सही तलाशी ली थी तो यह अफीम कहां से मिली थी।

दरअसल, यह ट्रक खस्ता हालत में है और बॉडी भी कंडम हो चुकी है। इसलिए इस ट्रक से अफीम आदि की सप्लाई करने में इस्तेमाल किया जाने लगा। यह ट्रक उस दिन भी सिलीगुड्‌डी से जोधपुर जाना था और ट्रक पूरी तरह खाली थी। ड्राइवर को एक चक्र यानी फेरे के 60 हजार रुपए दिए जाने की डील गई थी। ट्रक की कीमत बहुत कम है।

कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान खड़ी पुलिस गाड़ी व आगे की ओर वह ट्रक

पूरी एसआईटी जांच में जुटी

हिसार आई रेंज के आईजी कुलदीप सिंह स्वयं मामले में जांच के लिए मंगलवार देर शाम सिरसा आए थे। उन्होंने ही सिरसा पुलिस से ये केस हिसार पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। तभी एसआईटी की टीम में हिसार से एएसपी डॉ. मयंक मुदगिल सहित जींद व हिसार पुलिस के डीएसपी शामिल है।

सिरसा में मुख्यमंत्री दौरे से पहले एसआईटी इस मामले को सुलझाने में लगी है, ताकि मामला जल्दी शांत हो जाए। वरना यह मामला बड़ा मुद्दा बन सकता था। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर शक है, जो उस दिन ट्रक से अफीम बरामद किए जाने पर वहां पर मौजूद थे।

जानिए रेड मारने से लेकर अंत तक कितनी दिखाई

10 जून को जांच में दिखाई थी 88 किलो 970 ग्राम जांच में दिखाई थी। इसकी जांच स्वयं डीएसपी राज सिंह कर रहे थे और स्वयं मीडिया को जानकारी दी थी। हर किसी में अफीम का वजह कम-ज्यादा होने की चर्चा व शिकायत मिली तो एएसआई रणबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। रिमांड में रणबीर सिंह के जरिए अफीम बरामद कर जांच में 90 किलो नमक की थैली दिखाई थी। अब उसी ट्रक से 10 किलो और अफीम मिलने से यह वजन कुल 100 किलो पर चला गया है।

सिरसा कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस की गाड़ी बाहर आते हुए

40 किलो अफीम और जल्द बरामद की सूचना

अब ये सवाल है, जिनका जवाब पुलिस व जांच कमेटी के पास ही है। एक तो पहले पुलिस ने जांच में 88 किलो 970 ग्राम दिखाई थी। बाद में एएसपी आदर्शदीप सिंह ने मीडिया को दिए बयान में कुल 90 किलो अफीम बताते हुए बाकी खुर्द-बुर्द करना बताया था। जिसके बाद एक किलो 30 ग्राम कम होने के आरोप लगे। अब जांच में ट्रक से 10 किलो अफीम और मिली है, जिसका कुल वजन एक क्विंटल यानी 100 किलो तक हो गया है।

सूत्रों की माने तो करीब 40 किलो अफीम और गायब होने की आशंक जताई जा रही है, जिसकी जांच में रिकवरी जल्द करवाने की आशंका है। एसआईटी जल्द खुलासा करने वाली है।

कोर्ट में पेशी के दौरान अंदर जाते हुए पुलिस वैन

जानिए किसने क्या कहा

फतेहाबाद एसपी बोली-सिरसा पुलिस को अवगत कराया था

फतेहाबाद एसपी निकिता खट्‌टर का कहना है कि इसमें हमारा और सिरसा पुलिस का इनपुट था। शुरूआती जांच में फतेहाबाद के बनगांव निवासी शमशेर को गुप्त सूचना पर पकड़ा था और उसी ने डिंग थाने के एएसआई रणबीर सिंह से यह अफीम लाने की बात कबूली थी। इसके बाद सिरसा पुलिस को सूचित कर दिया था।

सिरसा एसपी बोले-ये हमारी टीम के पास भी इनपुट था

सिरसा एसपी दीपक सहारन का कहना है कि हमारी पुलिस के पास भी ये इनपुट था कि ट्रक के अन्य हिस्से की जांच की जाए तो और अफीम दबी हुई मिल सकती है। ये एसआईटी को अवगत करवाया गया था तो वहां से अफीम बरामद हुई है।

अफीम बरामद में ट्रक चालक, मालिक व सप्लायर को गिरफ्तार पर लाते हुए सरपंच

भावदीन टोल के पास राजस्थान पुलिस ने अफीम से भरा ट्रक पकड़ा था

बुधवार (10 जून) को सिरसा की डिंग थाना पुलिस और राजस्थान से जोधपुर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त पुलिस टीम ने एनएच-9 स्थित भावदीन टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी के दौरान ट्रक नंबर जेके-02-बीके-5276 को रोककर तलाशी ली थी। ट्रक के नीचे लोहे की एंगल से विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त बॉक्स बरामद हुए थे। इन बॉक्सों से 95 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामदगी दिखाई थी।

राजस्थान के पाली जिले के बिश्नोइयां की ढाणी भाणिया के रहने वाले ट्रक ड्राइवर किशना राम को अरेस्ट किया था। ट्रक ड्राइवर की निशानदेही पर जम्मू-कश्मीर से थाना भीरा नजदीक भिड़े कलां निवासी ट्रक मालिक गगनदीप सिंह एवं अफीम का मुख्य सप्लायर जिला पाली (राजस्थान) से डूंगरपुर निवासी सुखराम गिरफ्तार किया।

वहीं, DSP राज सिंह का रातों-रात नूंह में ट्रांसफर हो गया है और SHO इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें