कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर का सीआईए-एक की टीम ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। शूटर अर्जुन निवासी कोसीकला जिला मथुरा यूपी के दोनों पांव में गोलियां लगी हैं। उसे लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सीआईए-एक के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम मामले की छानबीन के लिए लाडवा में मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली थी कि हिनौरी रोड पर बगैर नंबर की बाइक पर संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची।
आरोपी ने चलाईं गोलियां यहां टीम ने बाइक पर घूम रहे संदिग्ध युवक को रोकने की कोशिश की, लेकिन उस युवक ने उनकी टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने खुद का बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से 8 से 10 राउंड गोलियां चलीं। सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि गोलीबारी के बीच एक गोली उनकी टीम में शामिल सिपाही विकास कुमार को लगी। विकास कुमार ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी। टीम ने आरोपी को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी की तरफ से फायरिंग होती रही। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पांव में गोलियां लगीं। पर्ची पर लिखा- फिर मिलते है बता दें 15-16 अप्रैल की रात करीब 12 बजे दो बदमाश अग्रवाल कॉलोनी में पहुंचे थे। एक बदमाश पैदल चलकर आया था, जबकि दूसरा बाइक पर उसके पीछे आ रहा था। पैदल चल रहे बदमाश ने पहले घर के अंदर एक पर्ची फेंकी। पर्ची पर अंग्रेजी में Shubham Pandit, Kartik Sharma; Rudra Bansal Jaldi milte hai’ लिख था। अर्जुन ने दागीं गोलियां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ही चेयरमैन के घर के अंदर गेट से पर्ची फेंकी थी। उसके बाद उसने अपने साथी के साथ घर के अंदर फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे। दोनों बदमाशों ने 18 राउंड के करीब गोलियां चलाई थीं। पड़ोसी के आंगन में गिरे थे खोल फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि चेयरमैन के घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। उस समय घर की देखरेख करने वाला कर्मी ओम प्रकाश निवासी संभालखा अंदर सो रहा था। गोलियों की खोल पड़ोसी के आंगन में आकर गिरे थे। जनवरी में रंगदारी मांगी कर्मी ओम प्रकाश के मुताबिक, जनवरी 2025 में रजनीश बंसल को रंगदारी के लिए फोन पर धमकी मिली थी। रंगदारी नहीं मिलने से बदमाश उनसे रंजिश रखे हुए थे। उस रंजिश और पैसे की मांग के चलते ही बदमाशों ने डराने नीयत से उनके घर पर फायरिंग कर हमला किया है। आरोपी से बाइक और पिस्टल बरामद इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बगैर नंबर की CD डिलक्स बाइक बरामद हुई। साथ ही वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद हुई है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। टीम जिला मोहाली के विशाल और अरुणवीर को पहले गिरफ्तार कर चुकी हैं।
Source link
चेयरमैन के घर फायरिंग करने वाले बदमाश का एनकाउंटर:कुरुक्षेत्र में पर्ची फेंककर चलाई थीं गोलियां; सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली
