Related Posts

चंडीगढ़ PU में पीएचडी स्कॉलर्स को ऑनलाइन होंगे हॉस्टल अलॉट:प्रक्रिया डिजिटल, मेरिट के आधार पर मिलेगा हॉस्टल, सीटों के लिए रहता भारी मुकाबला




चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में इस सत्र से पीएचडी स्कॉलर्स को भी ऑनलाइन माध्यम से हॉस्टल अलॉट किए जाएंगे। अब तक ऑनलाइन हॉस्टल आवंटन की सुविधा मुख्य रूप से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के नए व पुराने विद्यार्थियों तक सीमित थी, लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी विद्यार्थियों को भी इस व्यवस्था में शामिल करने का फैसला किया है। पीयू के डीएसडब्ल्यू (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) कार्यालय ने इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न विभागों और हॉस्टल प्रशासन के बीच उपलब्ध सीटों की जानकारी साझा की जा रही है, ताकि सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की जा सके। वर्तमान में विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। मेरिट के आधार पर मिलता है हॉस्टल विश्वविद्यालय में हॉस्टल आवंटन कोर्स और श्रेणी के अनुसार मेरिट के आधार पर किया जाता है। डीएसडब्ल्यू कार्यालय विभिन्न विभागों को सीटें आवंटित करता है और विभाग अपने हिस्से की सीटों पर मेरिट सूची के अनुसार विद्यार्थियों का चयन करते हैं। लंबे समय से छात्र हॉस्टल आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की मांग कर रहे थे। अब आवेदन से लेकर हॉस्टल आवंटन तक की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी की जाएगी। हॉस्टल की सीटों के लिए रहता है भारी मुकाबला पीयू कैंपस के हॉस्टलों में सीटों की मांग हमेशा अधिक रहती है। हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को वेटिंग लिस्ट में रहना पड़ता है। विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में करीब 8 हजार विद्यार्थी रहते हैं। इनमें लगभग आधे पुराने विद्यार्थी होते हैं, जिनके हॉस्टल का नवीनीकरण किया जाता है, जबकि करीब 4 हजार नए विद्यार्थियों को पहली बार हॉस्टल आवंटित किया जाता है। पीयू की महिला डीएसडब्ल्यू प्रो. नमिता ने बताया कि इस बार सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से हॉस्टल आवंटित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें