Related Posts

पंजाब-चंडीगढ़ में बदलेगा मौसम, 5 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट:आज 15 जिलों में प्री-मानसून की बारिश की संभावना; तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा




पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 18 जून से 23 जून तक राज्य में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट है। इस दौरान हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से 5 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ राज्य में तापमान एक बार फिर बढ़ा है। बुधवार को तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया। हालांकि, अभी तक लोगों को लू से राहत रहेगी। आज 15 जिलों बारिश की संभावना है। इनमें नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर (रोपड़), पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इस दौरान बारिश या तूफान पूरे इलाके में नहीं होगा, सिर्फ कुछ चुनिंदा जगहों पर ही होगा। बारिश की संभावना 25 से 50 फीसदी तक होगी। भले ही अभी मानसून पहुंचने में देरी है, लेकिन इस दौरान होने वाली बारिश को प्री-मानसून में ही गिना जाएगा। बिजली की डिमांड 14 हजार पार गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई। बुधवार को बिजली की मांग 14,250 मेगावाट तक पहुंच गई। इस दौरान केंद्र से 8,818 मेगावाट बिजली ली गई। जबकि, राज्य में खुद का बिजली उत्पादन 5,458 मेगावाट है। हालांकि, पहले यह डिमांड कम थी। इस तरह की मौसम स्थिति बन रही चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऊपर मौसमी ट्रफ (कम दबाव की रेखा) बनी हुई है, जिससे बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से दक्षिण पंजाब (बठिंडा, मानसा, मुक्तसर, फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर और मोगा) और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। तीन दिन इस तरह का मौसम रहेगा



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें