spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम पुलिस ने पकडे़ 2 स्कूटी लुटेरे:रेपिडो ऐप के जरिए करते थे बुकिंग, राइडर को चाकू दिखाकर देते वारदात को अंजाम




गुरुग्राम में रैपिडो राइडर से हथियार के बल पर स्कूटी लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुशांत लोक थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई। यह घटना 3 अगस्त की सुबह लगभग 3:20 बजे हुई। पीड़ित, जो किराए की स्कूटी चलाता है, उसे रैपिडो के माध्यम से एक बुकिंग मिली। जब वह सवारी लेने सेक्टर-43 पहुंचा, तो एक युवक उसकी स्कूटी पर बैठ गया। थोड़ी दूर चलने पर आरोपी ने पीड़ित की गर्दन पर चाकू रख दिया। गर्दन पर चाकू रखा, स्कूटी लेकर हुए फरार इसी दौरान उसका दूसरा साथी भी मौके पर पहुंच गया। दोनों आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 की पुलिस टीम ने 4 अगस्त को त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुग्राम के कन्हई ढाणी से गिरफ्तार कर लिया। यूपी के रहने वाले हैं दोनों आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सत्यम भट्ट और मोहम्मद फरमान के रूप में हुई है। सत्यम भट्ट उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर का निवासी है और वर्तमान में झाड़सा गांव में रहता है। वहीं, मोहम्मद फरमान उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है और कन्हई गांव में रह रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फूल बेचने का काम करते हैं। लूट को अंजाम देने के लिए वे रैपिडो ऐप से राइड बुक करते थे और राइडर के आते ही चाकू दिखाकर वाहन लूट लेते थे। आरोपियों ने सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की एक और स्कूटी लूटने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और लूटी गई दो स्कूटी बरामद की हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles