spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा साइबर थाने में विजिलेंस की रेड:ASI और SHO का रीडर गिरफ्तार; युवक को गिरफ्तार न करने के बदले ₹1 लाख रिश्वत मांगी थी




मोहाली की विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉयड ने बुधवार को बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर छापा मारकर 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI और SHO के रीडर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने एक युवक को गिरफ्तारी से बचाने के लिए उसके परिवार से रिश्वत मांगी थी। परिवार के मुताबिक, युवक के खिलाफ के एक लड़की की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का केस दर्ज हुआ था। इसी केस में पुलिसवाले उस युवक को बचाने के लिए 1 लाख रुपए मांग रहे थे। हालांकि, परिवार ने इस रिश्वत डिमांड की शिकायत विजिलेंस को दे दी थी। आरोपियों की पहचान ASI सतरूप सिंह और SHO के रीडर गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों बठिंडा के रहने वाले हैं और साइबर थाने में तैनात थे। विजिलेंस इन्हें गिरफ्तार कर मोहाली ले गई है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। शिकायतकर्ता ने दी केस की जानकारी… टीम ने 1 लाख रुपए कैश बरामद किया महिला के अनुसार, मोहाली विजिलेंस ने उससे संपर्क किया। टीम ने उसे पूरा प्लान बताया। इसके बाद उसे 1 लाख रुपए भी दिए गए, जो उसे पुलिसवालों को रिश्वत के तौर पर देने थे। महिला ने टीम के कहे मुताबिक ही पूरा काम किया। बुधवार दोपहर को महिला रुपए लेकर बठिंडा साइबर थाने पहुंची। वहां उसने ASI को पैसे दिए। इसी के साथ विजिलेंस की टीम थाने पर रेड मार दी। टीम ने ASI सतरूप सिंह और SHO के रीडर गुरचरण सिंह को रंगेहाथों पकड़ा। उनसे 1 लाख रुपए कैश भी बरामद किया। इसके बाद अपने साथ ले गई। महिला का कहना है कि SHO को इस केस से बाहर कर दिया गया। क्योंकि, विजिलेंस के अधिकारियों का कहना है कि वह SHO की रिकॉर्डिंग नहीं है। रितु रानी ने कहा- मैं विजिलेंस की कार्रवाई से संतुष्ट हूं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी धन्यवाद। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़- ‘SHO एक लाख मंथली-विदेशी शराब मांगता’, CBI की चिट्ठी:डीआईजी ने DGP-SSP को रिकॉर्डिंग भेजी; 15 दिन बाद भी कोई एक्शन नहीं चंडीगढ़ पुलिस एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सवालों के घेरे में है। एक पुलिस थाने में तैनात एसएचओ पर शराब ठेकेदार से हर महीने एक लाख रुपए और दो पेटी विदेशी शराब लेने के आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत सीबीआई के डीआईजी को मिली, जिन्होंने खुद जांच कराई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles