spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल पुलिस ने सीमेंट चोरी का आरोपी पकड़ा:फरीदाबाद से दबोचा, ट्रक से गायब किए 99 कट्‌टे, दो पहले ही पकडे़ जा चुके




करनाल पुलिस ने सीमेंट के कट्टे चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना शहर करनाल की सेक्टर-4 पुलिस चौकी टीम ने उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी आजाद निवासी रतवाका, जिला अलवर (राजस्थान) को फरीदाबाद क्षेत्र से काबू किया। इससे पहले इस मामले में आरोपी के दो साथी जाकम और वहीद को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला जानकारी देते हुए जांच अधिकारी, मुख्य सिपाही सुल्तान सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राकेश कुमार की शिकायत पर थाना शहर करनाल में केस दर्ज किया गया था। राकेश कुमार का नई अनाज मंडी करनाल में ट्रांसपोर्ट का कार्यालय है। उसने एक ट्रक में 860 सीमेंट के कट्टे लोड कर गंतव्य के लिए भेजे थे, लेकिन माल उतरवाने पर 99 कट्टे कम मिले। इसके अलावा वाहन से अन्य सामान भी गायब पाया गया। लगातार छापेमारी से मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान पहले जाकम और वहीद को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के आधार पर फरार आरोपी आजाद को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे दोबारा अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles