spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता बने भाजपा प्रदेश महामंत्री:फर्रुखनगर में समर्थकों ने दीं शुभकामनाएं, बोले- क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को देंगे प्राथमिकता




फर्रुखनगर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता को भाजपा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके जन्मदिवस और नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर पर पटौदी क्षेत्रवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर दूर-दराज से आए समर्थकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें फूलमालाएं, पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व पगड़ी भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। पत्रकार वार्ता में सत्यप्रकाश जरावता ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रांतीय नेतृत्व ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, मैं उसके लिए सदैव आभारी रहूंगा। निष्ठा और समर्पण से पूरा करूंगा जिम्मेदारी : जरावता जरावता ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से निभाते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने अपने जन्मदिवस पर मिले इस अपार स्नेह और कार्यकर्ताओं के उत्साह को अपनी असली ताकत बताया। पूर्व विधायक ने यह भी दोहराया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, जनसेवा और विकास कार्यों की गति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यह लोग रहे मौजूद इस अवसर पर वक्ताओं ने सत्यप्रकाश जरावता के जनहित और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाए जाने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को नई दिशा प्राप्त होगी। कार्यक्रम में सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष सरपंच बिल्लो रानी, राजपाल चौहान, मंडल महामंत्री शिवचरण सिमार, रवि पार्षद जाटौली, ज्ञानचंद बंगालिया, पम्मी प्रधान, अमित कारोला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles