spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

महेंद्रगढ़ एसडीएम ने स्वतंत्रता दिवस तैयारियों का जायजा लिया:सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश, बोले- कोई लापरवाही नहीं बरती जाए




महेंद्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से एसडीएम योगेश सैनी ने स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समारोह की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम योगेश सैनी ने समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है और इसके आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। एसडीएम ने दिए समय से सभी कार्य पूरा करने के निर्देश योगेश सैनी ने सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर आने वाले गणमान्य अतिथियों एवं आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रथम रिहर्सल 7 अगस्त को की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बिजेन्दर सिंह, बीडीपीओ मनोज कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग से दिव्या और प्रदीप, अध्यापक राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles