करनाल जिले में गांव गोल्ली के बस अड्डे पर शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले से युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे पहले असंध के अस्पताल और फिर पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन हुआ। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव गोल्ली निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह सफीदों में ड्राइवर का काम करता है। 19 मई को वह बल्ला गांव से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव गोल्ली के बस अड्डे पर उसने शराब की दुकान से एक बोतल खरीदी। जिसके बाद जैसे ही वह घर की तरफ बढ़ा तो गांव का ही राजबीर उसके पास आया और शराब या पैसे देने की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। थप्पड़ मारकर गिराया, ईंट से किया वार नरेंद्र के अनुसार आरोपी राजबीर ने उसके चेहरे पर जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसके पैर पर घुटना मारा और पास में पड़ी ईंट उठाकर पैर पर वार कर दिया। जाते समय आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। राहगीर ने पहुंचाया घर, फिर अस्पताल में कराया भर्ती घटना के बाद पास की जूस की दुकान पर मौजूद अनिल ने घायल नरेंद्र को उठाकर उसके घर पहुंचाया। इसके बाद परिजन उसे असंध के अस्पताल लेकर गए, जहां एक्स-रे में उसकी जांघ में फ्रैक्चर मिला। हालत गंभीर होने पर उसे पानीपत के सुनील मैमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। डॉक्टर ने फिट घोषित किया, पुलिस ने दर्ज किए बयान 22 मई को पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। 24 मई को पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और डॉक्टर से परमिशन लेकर घायल का बयान दर्ज किया। डॉक्टर ने उसे बयान देने के लिए फिट बताया। पुलिस ने एक्स-रे रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेज भी कब्जे में लिए। मौके पर जांच और गवाहों से पूछताछ के बाद केस दर्ज पुलिस ने 24 मई को डीडी नंबर 09 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 27 मई और 29 मई को पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गवाहों और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी राजबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मुनक थाना पुलिस के अनुसार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
करनाल में शराब को लेकर विवाद, ईंट से हमला:गांव लौट रहा था युवक, बोतल न देने पर मारा थप्पड़, जान से मारने की धमकी
