Related Posts

करनाल में विवाहिता के साथ दहेज प्रताड़ना:अश्लील फोटो बनाकर किया गया ब्लैकमेल,महिला ने ससुराल पक्ष और अन्य पर लगाया गंभीर आरोप




हरियाणा के करनाल में शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने, अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर ससुराल पक्ष और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
गांव उचाना निवासी एक विवाहिता ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप है कि सोनीपत निवासी विक्की, बन्ता, सुमन, रोहित और कालू उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। गलत संबंध बनाने का दबाव
पीड़िता ने बताया कि बन्ता, सुमन, देवर और पति उस पर दबाव डालते थे कि अगर दहेज नहीं लाई तो कालू के साथ गलत संबंध बना ले, क्योंकि कालू के पास काफी जमीन और पैसा है। इसके विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया और मारपीट भी की गई। रात में कमरे में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप
शिकायत के अनुसार करीब तीन महीने पहले रात के समय कालू उसके कमरे में घुस आया और उसके गुप्त अंगों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता की नींद खुली और उसने विरोध किया तो उसने यह बात अपने पति, ननद और देवर को बताई। लेकिन सभी ने कहा कि जैसा वह करता है, उसे करने दो। गला घोंटने की कोशिश का आरोप
विरोध करने पर पीड़िता की सास बन्ता ने उसके गले में चुन्नी डालकर गला घोंटने की कोशिश की। ननद सुमन ने बाल पकड़ लिए और देवर ने हाथ पकड़ लिए। इसी दौरान कालू ने कहा कि आज इसका काम तमाम कर दो। किसी आहट के डर से बाद में उसे छोड़ दिया गया। अश्लील फोटो बनाकर किया ब्लैकमेल
पीड़िता ने बताया कि एक दिन वह कमरे में सो रही थी, तब कालू और सुमन ने उसकी अश्लील फोटो चोरी से खींच ली। इसके बाद फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया गया कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो फोटो रिश्तेदारों में वायरल कर देंगे। आरोप है कि बाद में इन लोगों ने फोटो कुछ रिश्तेदारों को दिखाकर बदनाम भी किया। बेटी को छीनकर घर से निकाला
पीड़िता ने बताया कि उसकी दो साल की बेटी है, जिसे उससे छीन लिया गया और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई और परिवार को पूरी घटना बताई। महिला थाना में भी दी शिकायत
पीड़िता की मां ने बेटी का घर बसाने के लिए महिला थाना करनाल में भी शिकायत दी। वहां दोनों पक्षों को बुलाया गया। आरोप है कि महिला थाना में भी कालू ने उसे धमकाया कि उसकी बात मान ले, नहीं तो पैसे और जमीन के दम पर सबको खरीदकर उसके परिवार को जान से मरवा देगा। मां से भी की मारपीट
थाने से बाहर आने के बाद जब पीड़िता की मां ने कालू से बात की तो उसने उसे पकड़कर मारपीट की। परिजनों ने बीच-बचाव कर पीड़िता को छुड़वाया। जाते समय आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। दबाव बनाने के लिए दी दूसरी शिकायत
पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत थाना सिविल लाइन करनाल में उसके परिवार के खिलाफ भी शिकायत दे दी, ताकि उन पर दबाव बनाया जा सके। उसने यह भी आरोप लगाया कि महिला थाना में उसकी सुनवाई नहीं हुई और उल्टा उसे ही धमकाया गया। पेन ड्राइव में सबूत दिए
पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ एक पेन ड्राइव भी दी है, जिसमें आरोपियों द्वारा दी गई धमकियों और बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद है। साथ ही जिन लोगों को फोटो दिखाई गई, उनके बयान भी रिकॉर्डिंग के रूप में दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पुलिस ने इस मामले में 30 मई को थाना सदर करनाल में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच आईओ मीनू को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें