Related Posts

लुधियाना में चलती स्कॉर्पियो में खुद को मारी गोली:बेकाबू होकर पोल से टकराई कार, ड्राइवर सीट पर युवक खून से लथपथ मिला




लुधियाना में युवक ने चलती स्कॉर्पियो में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली लगने के बाद कार बेकाबू होकर जीटी रोड पर लगे साइन बोर्ड के पोल से जा टकराई। राहगीरों ने गाड़ी क्षतिग्रस्त देखी तो ड्राइवर सीट पर युवक खून से लथपथ बेसुध हालत में पड़ा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों ने युवक को डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। मृतक की पहचान गांव दाखा निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। जसप्रीत ने लव मैरिज करवाई थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। यह घटना उस समय हुई जब जसप्रीत सिंह अपने गांव दाखा से लुधियाना जा रहा था।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें