Related Posts

अमृतसर में भारी बारिश से गिरा मकान:मलबे में दबी मां-बेटी, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला; सरकार से लगाई गुहार




अमृतसर जिले में अजनाला के सीमावर्ती गांव कोटली अंब में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इस हादसे में मकान के मलबे में एक महिला और उसकी 3 साल की बेटी दब गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मलबा हटाना शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने सरकार से लगाई मदद की गुहार पीड़ित महिला सरबजीत कौर ने बताया कि उनका परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। अब घर ढह जाने के बाद उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। उन्होंने पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगाते हुए परिवार के लिए एक नया और सुरक्षित मकान बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मकान बनवाने की मांग की गांववासियों ने भी सरकार से अपील की है कि प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना या राज्य सरकार की किसी अन्य आवास योजना के तहत परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें। ‘गरीब लोगों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए’ लगातार हो रही बारिश के बीच यह घटना एक बार फिर उन गरीब परिवारों की दुर्दशा को उजागर करती है, जो आज भी कच्चे और जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे परिवारों की पहचान कर उन्हें समय रहते सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें