Top 5 This Week

Related Posts

करनाल में भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार:देर रात करनाल के सरकारी अस्पताल में करवाया मेडिकल, आज कोर्ट में करेंगे पेश




करनाल शहर की रास रेजिडेंसी में नशे के लिए न देने पर भाई की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही वीरवार देर रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद ही रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में लेकर आई। आज आरोपी को अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लेगी ताकि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा सके। आरएएस रेजिडेंसी का रहने वाला था मृतक
बुधवार की शाम करीब 6 बजे आरएएस रेजिडेंसी निवासी 28 वर्षीय कमल शर्मा के उसी के भाई कपिल ने शराब की टूटी हुई बोतल मारकर हत्या कर दी थी। मृतका का परिवार मूल रूप से समानाबाहू का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 24 जून को कमल और उसके भाई कपिल के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े कारण यह था कि कपिल स्मैक पीने का आदी है और उसने कमल से स्मैक के लिए पैसे मांगे लेकिन कमल ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे गुस्से में आकर कपिल ने कमल के गले में टूटी हुई बोतल से वार किया। जिससे उसकी ब्लिडिंग शुरू हो गई, उस वक्त कमल की मां आशा भी घर पर ही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घायल कमल को तुरंत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-32-33 थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव मोर्च्युरी में रखवाया, आज होगा पोस्टमार्टम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस में रखवा दिया था। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वीरवार की शाम को आरोपी को करनाल से ही गिरफ्तार कर लिया गया और देर रात उसका मेडिकल करवाया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस जुटी जांच में
थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि रास सोसाइटी में कमल शर्मा की कांच की बोतल मारकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को करनाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें