Related Posts

सोनीपत में आधा दर्जन वाहन एक-दूसरे से भिड़े:तेज रफ्तार क्रूजर की टक्कर से हुआ हादसा; पास में लगी थी मीठे पानी की छबील




सोनीपत जिले के गोहाना में निर्जला एकादशी के दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोनीपत रोड पर गांव बड़ौत के पास आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। सड़क किनारे श्रद्धालु राहगीरों को मीठा पानी पिलाने के लिए छबील लगा रहे थे। इसी दौरान सोनीपत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक क्रूजर गाड़ी ने आगे चल रहे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मीठे पानी की लगा रखी थी छबील जानकारी के अनुसार, गांव बड़ौत के पास निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई थी। सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग सेवा कार्य में जुटे हुए थे। वहीं सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रूप से जारी थी और लगातार ट्रैफिक गुजर रहा था। तेज रफ्तार क्रूजर ने मारी पीछे से टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनीपत की तरफ से आ रही एक क्रूजर गाड़ी काफी तेज गति में थी। अचानक ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने आगे चल रहे वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। एक के बाद एक भिड़े कई वाहन पहली टक्कर के बाद पीछे से आ रहे वाहन समय रहते नहीं रुक सके। इसके चलते एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे के बाद वाहन चालकों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। बड़ा हादसा टला, वाहनों को नुकसान गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि कई वाहनों के आगे और पीछे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण सड़क पर काफी देर तक अव्यवस्था का माहौल बना रहा, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस ने संभाला मोर्चा, शुरू की जांच हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है ताकि हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें