Related Posts

ड्राइवर की स्पाइन में फंसी गोली नहीं निकालेंगे डॉक्टर:पैरालाइज होने का खतरा; कुरुक्षेत्र में पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग




कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में हुई फायरिंग में घायल डंपर ड्राइवर PGI चंडीगढ़ से छुट्टी के बाद घर लौट आया है। लेकिन उसकी परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। गोली अब भी उसकी रीढ़ में फंसी हुई है। डॉक्टरों ने उसे निकालने से साफ इनकार कर दिया है, क्योंकि ऑपरेशन के दौरान रीढ़ के पास की नसों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। खेड़ी शहीदां गांव के गुलशन उर्फ गुल्लू (27) ने बताया कि डॉक्टरों ने फिलहाल ऑपरेशन नहीं करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि समय के साथ गोली के आसपास शरीर में परत (मास) बन जाएगी और वो सामान्य जीवन जी सकेगा। अभी गोली जिस जगह फंसी है, उससे कोई तत्काल खतरा नहीं है, लेकिन रीढ़ में लगातार दर्द बना हुआ है। पीड़ित बोला- मुश्किल हुआ चलना-फिरना गुलशन के मुताबिक, अगर गोली निकालने की कोशिश की, तो रीढ़ की हड्‌डी के पास काफी बारिक नसें हैं। ऑपरेशन के वक्त उनके कटने का डर है। अगर कोई नस कटी तो उसका नीचे का हिस्सा पैरालाइज्ड हो जाएगा। उसका चलना-फिरना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, दर्द की वजह से उसे उठने-बैठने और चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही है। 10 जून की घटना गुलशन ने बताया कि वो 10 जून की शाम डंपर लेकर इस्माइलाबाद बस अड्डे के पास पहुंचा था। उसने डंपर सड़क किनारे खड़ा किया और एक रेहड़ी पर बर्गर खाने चला गया। इसी दौरान मनिंद्र सिंह अपने मामा उल्फत सिंह और एक अन्य साथी के साथ कार में वहां पहुंच गया। पहले बहस, फिर हाथापाई आते ही मनिंद्र सिंह ने उससे बहस शुरू कर दी। उसके हाथ में देसी पिस्तौल थी। कुछ ही देर में दोनों के बीच हाथापाई हो गई। पिस्तौल देखकर गुलशन घबरा गया और जान बचाने के लिए बस अड्डे से पिहोवा रोड की तरफ भागने लगा। तभी मनिंद्र सिंह और उसका साथी उसके पीछे दौड़ पड़े, जबकि मनिंद्र का मामा उल्फत सिंह कार से पीछे-पीछे चलता रहा। मामा ने उकसाया गोली मार मनिंद्र का मामा उसे लगातार गोली चलाने के लिए उकसा रहा था। इसी दौरान मनिंद्र ने दो फायर किए। एक गोली गुलशन की पीठ के बाईं तरफ लगी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से बाद में उसे PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया। मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार सीआईए-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मनिंद्र सिंह और उसके साथी सतविंद्र सिंह उर्फ सत्तू चीमा निवासी इस्माइलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, कार और बिंडा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को हथियार देने के आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर के करण शर्मा को भी पकड़ लिया। 6 महीने पुरानी रंजिश गुलशन ने बताया कि करीब 6 महीने पहले उसके दोस्त आदिल खान और मनिंद्र सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। उस मामले में उसके और उसके दोस्तों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। फिलहाल सभी जमानत पर हैं। उसी पुरानी रंजिश मनिंद्र सिंह और उसके मामा उल्फत सिंह के मन में थी। इसी रंजिश के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें