रेवाड़ी में टायर बदल रहे पिकअप को पीछे से टैंपों ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंपों में आग लग गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में बैठी पत्नी सुरक्षित बच गई। जिससे आस-पास हड़कंप मच गया। टैंपों ड्राइवर और उसके साथ मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार राजस्थान सीकर के गांव जाजोद निवासी 22 वर्षीय मनीष ड्राइवर की नौकरी करते थे। शुक्रवार को मनीष पिकअप में टमाटर लेकर शाहपुरा से गुरुग्राम जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ पत्नी भी मौजूद थे। दिल्ली- जयपुर हाइवे के सांजरपुर कट के पास पिकअप के टॉयर में पेंचर हो गया। गाड़ी को रोककर मनीष टॉयर बदलने लगे। जबकि उनकी पत्नी गाड़ी में बैठी रही। पीछे से टैंपों ने मारी टक्कर इसी दौरान पीछे से आए टैंपों ने टायर बदल रही पिकअप को टक्कर मार दी। जिसके बाद जोरदार धमाके साथ टैंपों में आग लग गई। टक्कर से टायर बदल रहे ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। हादसे के समय टैंपों ड्राइवर अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गए। पत्नी बोलीं- अस्पताल पहुंचाने में मदद करते तो जिंदा होते पिकअप ड्राइवर मनीष की पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक्सीडेंट के समय टैंपों में दो लोग सवार थे। जैसे ही टैंपों पिकअप से टकराई, जोरदार धमाके साथ उसमे आग लग गई। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। यदि वे भागने की बजाय मनीष को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते तो शायद मनीष की जान बच जाती। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
