Related Posts

हरियाणा पुलिस अकादमी में 1535 ने लिया नशामुक्ति का संकल्प:एचआईवी की जांच की गई, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में नशे के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर रंगशाला में हुए इस कार्यक्रम में 1535 प्रशिक्षणार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों और उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी पंचकूला की उपनिदेशक डॉ. उजिता बाल्यान और सिविल अस्पताल करनाल के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। डॉ. उजिता बाल्यान ने एचआईवी और एड्स संक्रमण के कारणों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा करने वाले कई लोग एक ही सुई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच और इलाज से संभव सामान्य जीवन डॉ. बाल्यान ने कहा कि यदि समय रहते एचआईवी का पता चल जाए और व्यक्ति नियमित इलाज करवाए तो वह सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि संक्रमित गर्भवती महिलाएं सही इलाज और डॉक्टर की निगरानी में स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं। 2030 तक एड्स खत्म करने का लक्ष्य उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक एचआईवी और एड्स को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस कर्मियों को सलाह दी गई कि वे घटनास्थल पर किसी भी तरह के रक्त के सीधे संपर्क से बचें। खुद सुरक्षित रहकर ही दूसरों की मदद करना संभव है। साथ ही गैर सरकारी संस्थाओं के कार्यों में सहयोग करने की अपील भी की गई। प्रतिभागियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली। उन्होंने खुद नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियानों में सहयोग देने की बात कही। अकादमी प्रशासन की रही अहम भूमिका हरियाणा पुलिस अकादमी की निदेशक कला रामचंद्रन ने निरीक्षक राजबीर सिंह को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया था। कार्यक्रम में काउंसलर हरीश कुमार, श्रीमती ममता सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षणार्थी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इच्छुक प्रतिभागियों ने मौके पर एचआईवी जांच भी करवाई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें