Related Posts

इसराना पंचायत में सरपंच-पंच में हाथापाई:कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर को लेकर हुआ विवाद, दोनों पक्षों ने की पुलिस से शिकायत




पानीपत जिले में इसराना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को गवालडा गांव की पंचायत बैठक के दौरान हंगामा हो गया। कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने को लेकर सरपंच और एक पंच के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष इसराना थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंच रमेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जब उन्होंने बैठक के दौरान कार्यवाही रजिस्टर पढ़ने की बात कही, तो सरपंच और एक अन्य पंच ने उनके साथ गाली-गलौज की। रमेश के अनुसार, सरपंच ने उन्हें थप्पड़ मारा और विरोध करने पर जबरन रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पंच ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग : सरपंच वहीं, सरपंच दीपक शर्मा ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत बैठक के दौरान पंच रमेश ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्यवाही में बाधा डाली। सरपंच शर्मा के मुताबिक, पंच रमेश ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी भी दी। सरपंच ने पंच रमेश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें