हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती की जा रही है। जिसके तहत अब अभ्यार्थियों के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) किए जा रहे हैं। एचएसएससी ने अब पीएसटी के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। एचएसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के PST के लिए अगले 6 दिनों (29 जून से 4 जुलाई) का शेड्यूल जारी किया गया है। वहीं इस अवधि के दौरान जिन अभ्यार्थियों का फिजिकल होना है, उनके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। 2 बैच में होगा फिजिकल
HSSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 2 बैच में फिजिकल होंगे। जिसमें सुबह पहले बैच के अभ्यार्थियों के एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू होगी और सुबह साढ़े 5 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं दूसरा बैच इसके करीब 2 घंटे बाद एंट्री ले पाएगा। दूसरे बैच के अभ्यार्थियों का प्रवेश सुबह 7 बजे शुरू होगा और वे अभ्यार्थी साढ़े 7 बजे तक सेंटर में प्रवेश ले पाएंगे। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने पीएमटी शेड्यूल की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सांझा की। एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी निर्देशों का पालन करें। HSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही रिपोर्ट करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Source link
