रेवाड़ी में रेलवे चौक पर एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार के निशान पाए गए हैं। इसमें हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल कुछ भी खुलकर बोलने से बच रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह रेलवे चौक पर लोगों ने खून से लथपथ एक शव पड़ा देखा। जिसे आसपास के लोगों ने देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जांच करने पर शरीर पर दो गहरी चोटों के निशान पाए गए। शव की पहचान के साथ पुलिस हत्या की इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुटी एसपी हेमेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि मामला सामने आने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया गया था। पुलिस मामले का पटाक्षेप करने के करीब पहुंच चुकी है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा। डीएसपी संजीव बल्हारा ने कहा कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अब लगभग अंतिम चरण तक पहुंच चुकी है। जांच पूरी होने से पहले इस मामले में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है, परंतु जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। एसएचओ सिटी सूबे सिंह ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। पूरा मामले से सीनियर अधिकारियों को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है। अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
