Related Posts

Punjab CM Video Controversy; Fake Report Case, Bank Accounts Frozen


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वीडियो को क्लीन चिट देने के लिए तैयार की गई फर्जी फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। गुरुग्राम पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए

.

आरोपी अरुण पंचकूला में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) ऑफिस में काम करता है। वहीं, दूसरा आरोपी अंकित दिल्ली में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में कांट्रेक्ट बेस पर जॉब करता है। आरोपियों ने कबूला है कि उनका किसी भी तकनीकी या साइबर फॉरेंसिक लैब से कोई संबंध नहीं है और उन्होंने पैसों के लालच में आकर इस फर्जी रिपोर्ट को तैयार करने की साजिश रची थी।

चूंकि, एक आरोपी देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी एनआईए (NIA) से अनुबंध पर जुड़ा हुआ था, इसलिए गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरे मामले की आधिकारिक सूचना एनआईए के आला अधिकारियों को भी भेज दी है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है, ताकि रुपयों के लेनदेन की कड़ियों को पूरी तरह से खंगाला जा सके।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अरूण और अंकित। (फाइल फोटो)

पंजाब पुलिस के अधिकारी रडार पर

एसीपी (क्राइम) नवीन शर्मा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस फर्जीवाड़े की साजिश के पीछे पंजाब पुलिस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आएं हैं। इन अधिकारियों की भूमिका और उनकी आरोपियों से हुई बातचीत के तकनीकी साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किसके इशारे पर और किस मंशा से गुरुग्राम के एक नामी होटल में बैठकर इस फर्जी रिपोर्ट को तैयार करवाने का ताना-बाना बुना था।

जानें…पूरा मामला

यह पूरा विवाद पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़े एक कथित वीडियो के बाद शुरू हुआ था, जिसे सिख धार्मिक संस्था ने गंभीर माना था। इसके बाद वीडियो को गलत और एआई-जेनरेटेड साबित करने के लिए करीब 10 लाख रुपये की डील होने का आरोप लगा। सिरसा के रहने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत की शिकायत पर सेक्टर-29 (डीएलएफ) थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर इन दोनों आरोपियों को पकड़ा गया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजकर आगे के सबूत जुटा रही है।

होटल के एंट्री में इन अधिकारियों के नाम

पुलिस ने क्राउन प्लाजा होटल से सीसीटीवी फुटेज और होटल के एंट्री रजिस्टर का रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। इस फुटेज में पंजाब पुलिस के दो बेहद सीनियर अधिकारी लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा और एसपी जसदीप गिल नाम मिले हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने आरोपियों के साथ सीक्रेट मीटिंग इसी होटल में की थी।

फर्जी लैब्स मिली, इन्हें सरकारी मान्य नहीं

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मुख्यमंत्री को क्लीन चिट देने के लिए जिन लैब्स के नाम से रिपोर्ट तैयार की थी उनका कोई ऑफिस है ही नहीं। ‘सिफर सेंटिनेल लैब’ और ‘साइबेरियन लैब्स’ पूरी तरह से फर्जी हैं। धरातल पर ऐसी किसी भी साइबर या फॉरेंसिक लैब का कोई अस्तित्व ही नहीं है और न ही इन्हें कोई सरकारी मान्यता प्राप्त है।

मुख्य शिकायतकर्ता ‘जसप्रीत सिंह’ का बयान

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले मुख्य फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह खुद एक सिख हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें जबरन बंधक बनाया, डराया-धमकाया और एक खास तरह की मनमाफिक रिपोर्ट तैयार करने के लिए मजबूर किया।

जसप्रीत के अनुसार, उन्हें यह बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इस फर्जी रिपोर्ट का इस्तेमाल सिखों की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब को चुनौती देने और गुमराह करने के लिए किया जाएगा।

—————————–

पंजाब सीएम मान की वीडियो से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

पंजाब CM वायरल VIDEO केस में बड़ा खुलासा:फर्जी रिपोर्ट के ₹10 लाख देने के सबूत; सिरसा में ₹7.5 लाख शिकायतकर्ता के पिता के खाते में आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जोड़े जा रहे सिख गुरुओं की फोटो पर शराब के छींटे वाले वीडियो की फर्जी रिपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले सिरसा के फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया था कि फर्जी रिपोर्ट के लिए 10 लाख रुपए में डील हुई। (पूरी खबर पढ़ें)

गुरुग्राम के होटल में ठहरे पंजाब अफसरों पर लटकी तलवार:पुलिस खंगालेगी कॉल और फाइनेंशियल रिकॉर्ड; फर्जी जांच रिपोर्ट कांड में जल्द खुलासा

गुरुग्राम में पंजाब के मुख्यमंत्री के वीडियो की कथित फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार कराने के मामले में पंजाब के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। गुरुग्राम के फाइव स्टार क्राउन प्लाजा होटल में अधिकारियों की एंट्री के पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस अब उन्हें पूछताछ के लिए जांच में शामिल करने की तैयारी कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें