पंचकूला क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-28 स्थित कब्रिस्तान के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 4 किलो 205 ग्राम अफीम, एक ऑटो और 32,500 रुपए की संदिग्ध ड्रग मनी बरामद की है। क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमार उर्फ ननौरी और संजय पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों में अफीम की सप्लाई करते हैं। दोनों आरोपी एक ऑटो में सेक्टर-28 स्थित कब्रिस्तान के आसपास किसी ग्राहक को नशे की खेप देने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-28 में जाल बिछाया। संदिग्ध ऑटो मौके पर पहुंचा, जिसे रोककर दोनों आरोपियों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान ऑटो चालक संजय के वाहन से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला, लेकिन उसके साथी राजकुमार उर्फ ननौरी के कंधे पर टंगे बैग की जांच में बड़ा खुलासा हुआ। बैग से मिली अफीम की खेप पुलिस ने बताया कि बैग की एक जेब से 500-500 रुपए के 65 नोट, यानी कुल 32,500 रुपए बरामद हुए। दूसरी जेब से पारदर्शी पॉलीथिन में रखा काले रंग का पदार्थ मिला, जिसकी जांच करने पर वह अफीम निकली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर अफीम का कुल वजन 4 किलो 205 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही अफीम को सील कर कब्जे में ले लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार उर्फ ननौरी (26) निवासी जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश तथा संजय (28) निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में पंचकूला क्षेत्र में किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में धारा 18, 61 और 85 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। बरामद ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रवीन को सौंप दी गई है।
Source link
पंचकूला में 4.2 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार:कब्रिस्तान के पास सप्लाई देने पहुंचे UP के युवक, 32,500 रुपए बरामद
