चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आज अंतिम मौका है। शहर के 42 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं आज रात 12 बजे तक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टूडेंट पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग के आंकड़ों मुताबिक अब तक आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या उपलब्ध सीटों से कम है, जिससे अंतिम दिन आवेदन संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। सीटों से कम पहुंचे आवेदन चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वी की 13,920 कुल उपलब्ध सीटें है। इसमें से 24 जून शाम तक कुल रजिस्ट्रेशन 13,292 हुए। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले विद्यार्थी संख्या 13,121 है। इसके लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है। विभाग के अनुसार, केवल रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी, अन्यथा उनका आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा। 29 जून को आएगी पहली मेरिट लिस्ट शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली संभावित मेरिट सूची 29 जून को जारी की जाएगी। विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। विभाग का कहना है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Source link
