![]()
अंबाला के शहजादपुर माजरा में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चोरों ने घर की छत का जाल उखाड़कर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में जेवरात और नकदी बरामद की है। शहजादपुर माजरा निवासी विवेक बरार ने थाना शहजादपुर में शिकायत दी थी कि 30 मई की रात को वह परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। घर का सामान बिखेरकर चोर लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने पर 1 जून 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। छत के रास्ते घुसे थे आरोपी जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से चोरी करते थे। वे पहचान छिपाने के लिए मुंह ढककर रखते थे। विवेक बरार के घर में उन्होंने छत के रास्ते प्रवेश किया और लोहे का जाल उखाड़कर अंदर सेंध लगाई। इसके बाद पूरे घर में तलाश कर कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। तकनीकी जांच से मिली सफलता पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर सीआईए-2 की टीम ने मामले की जांच शुरू की। उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में सहायक उप-निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उप-निरीक्षक निर्मल सिंह और मुख्य सिपाही संदीप कुमार शामिल रहे। तकनीकी संसाधनों और मजबूत सूचना तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को काबू किया गया। दोनों आरोपी डेहा कॉलोनी के रहने वाले पुलिस ने डेहा कॉलोनी शहजादपुर निवासी महबूब उर्फ काला और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 4 लाख 15 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ यमुनानगर, शहजादपुर और नारायणगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी समेत करीब 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। सीआईए-2 टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा किया जा सके और गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंच बनाई जा सके। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है।
Source link
अंबाला में लाखों की चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार:40 लाख के जेवरात और 4.15 लाख कैश बरामद; छत के रास्ते मकान में घुसे थे







