spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम में महिला से मारपीट करने वाले 2 आरोपी काबू:कार बरामद, जान से मारने की दी धमकी; सड़क हादसे के बाद विवाद




गुरुग्राम में पुलिस ने राजीव चौक फ्लाईओवर पर एक महिला से अभद्रता, मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 7 जून को थाना सदर गुरुग्राम में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 6 जून की रात करीब 8:10 बजे वह अपनी कार से राजीव चौक फ्लाईओवर से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे उसकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की दुर्घटना के बाद, दूसरी कार में सवार व्यक्तियों ने महिला के साथ गाली-गलौज की, अभद्र व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी और उसके वाहन को नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर थाना सदर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कमल वर्मा (22) निवासी नहारा, सोनीपत और सुजल वर्मा (29) निवासी बख्तावरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। दिल्ली से मानेसर की ओर जा रहे थे पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली से मानेसर की ओर जा रहे थे। सड़क दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई। आरोपियों ने महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ सोनीपत जिले में सार्वजनिक मार्ग में बाधा डालने और सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने का एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles