spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुना नदी में गिरे युवक का शव मिला:फरीदाबाद में सेल्फी लेते समय हादसा; दोस्त के साथ दौड़ लगाने आया था




फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र के मंझावली पुल से सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। पुल की बाउंड्री पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह यमुना नदी में जा गिरा। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार दो दिन तक उसकी तलाश की। आखिरकार आज तीसरे दिन युवक का शव चांदपुर गांव के पास यमुना नदी किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवा दिया है। तिगांव थाना प्रभारी रनबीर ने बताया कि मृतक की पहचान टीटू उर्फ चिंटू 21 वर्ष निवासी सिहावली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई की सुबह टीटू अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ मंझावली पुल पर रेस लगाने के लिए गया था। इसी दौरान धर्मेंद्र के कहने पर टीटू पुल की बाउंड्री पर चढ़कर यमुना नदी के साथ सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेते समय हुआ हादसा सेल्फी लेते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने के कारण वह सीधे यमुना नदी में गिर गया। घटना को देखकर उसके दोस्त और अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तिगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। एसडीआरएफ चला रही थी सर्च ऑपरेशन युवक की तलाश के लिए तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। 24 जुलाई से ही एसडीआरएफ की टीम लगातार यमुना नदी में युवक की तलाश में जुटी रही। नदी के अलग-अलग हिस्सों में कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन पहले दो दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। आज नदी किनारे झाड़ियों में मिला शव इसके बाद 26 जुलाई को तीसरे दिन चांदपुर गांव के पास यमुना नदी किनारे झाड़ियों में एक शव फंसा हुआ दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान टीटू उर्फ चिंटू के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और घटना की सूचना परिजनों को दे दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल तिगांव थाना पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles