spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में दुकानों की छतों से AC कॉपर पाइप चोरी:कई आउटडोर यूनिट भी क्षतिग्रस्त, 6 दुकानों के एसी पाइप हो गए चोरी




पंचकूला के कालका बस स्टैंड के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड मार्केट में शनिवार रात चोरों ने दुकानों की छतों पर लगे एयर कंडीशनर (एसी) के आउटडोर यूनिट को निशाना बनाया। बदमाशों ने कई एसी के कॉपर पाइप काटकर चोरी कर लिए और आउटडोर यूनिट को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद दुकानदारों में रोष है। मार्केट के दुकानदारों पूजा सूद, आशु गुलाटी, अंशुल, दिनेश, हरीश धींगड़ा व सुरेश सूद ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि रात के समय चोर दुकानों की छतों पर पहुंचे और 6 एसी के आउटडोर यूनिट से करीब दो-दो फीट कॉपर पाइप काटकर ले गए। इससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होने के कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की जल्द पहचान की जाए और उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण शिकायत मिलने के बाद कालका थाना के जांच अधिकारी वासुदेव बिड़लान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मार्केट प्रधान आशु गुलाटी और अन्य दुकानदारों से जानकारी ली तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई एसी के आउटडोर यूनिट से कॉपर पाइप चोरी होना पाया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई जा रही है। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles