![]()
मोगा जिले के कस्बा बुट्टर में देर रात एक एडवोकेट की अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान एडवोकेट अमनिंदर सिंह (35) के रूप में हुई है। वह शिरोमणि अकाली दल के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ नेता हरभूपिंदर सिंह लाडी के बेटे थे। जानकारी के अनुसार, देर रात उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई। गोली कैसे चली इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। गोली लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। एडवोकेट अमनिंदर सिंह के निधन पर परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और राजनीतिक व सामाजिक वर्ग में दुख का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। अगर गोली लगने से मौत हुई है तो इसकी जांच करवाएंगे।
Source link
मोगा-अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत:लाइसेंसी रिवॉल्वर से अचानक गोली चली; कस्बा बुट्टर में देर रात हुआ हादसा







