spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक के डबल मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार:बंद मकान में पड़े मिले थे शव, ईंटों से बुरी तरह कुचल रखा था चेहरा




रोहतक के गांव पोलंगी में 13 फरवरी 2026 को हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल रहे आरोपी गौरव पुत्र अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 13 फरवरी को गांव पोलंगी में दो व्यक्तियों की हत्या हुई थी। मृतकों की पहचान कर्मबीर व कुलदीप निवासी पोलंगी के रुप में हुई। दोनों मृतकों के शव बंद मकान में पड़े मिले थे, जिनके चेहरे ईंटों से बुरी तरह कुचल रखे थे। मृतकों के भाई जगमेन्द्र की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। किशोरी के गायब होने का जताया था शक ग्रामीणों के अनुसार, एक दिन पहले ही गांव की एक 16-17 साल की किशोरी गायब हुई। साथ ही 26 साल का युवक भी गायब हो गया। जो युवक गायब हुआ, उसकी इन दोनों भाइयों के साथ अच्छी जान-पहचान थी। इस वजह से किशोरी के परिजनों को शक था कि लड़की गायब होने में इन दोनों भाइयों की भी भूमिका है। इसी को लेकर विवाद हुआ और हत्या कर दी गई। गांव के बाहर बने मकन में मिले थे शव पुलिस के मुताबिक, 13 फरवरी को दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पोलंगी गांव के एक मकान में दो लोगों के शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जिस मकान में शव मिले हैं, वह गांव के बाहर है। पुलिस ने आसपास के लोगों से इस बारे में जानकारी जुटाई कि दोनों भाई यहां कब आए और उनके साथ कौन-कौन थे। 6 भाई, तीन की मौत, 2 की हत्या, एक बुजुर्ग शुरुआती जांच में पता चला था कि जयनारायण के छह संतानें थी। जिनमें तीन की मौत हो चुकी है। कर्मबीर उर्फ बुल्ला और कुलदीप की 13 फरवरी को हत्या कर दी गई, जबकि उनका बड़ा भाई नन्हा भी घायल हो गया। आरोपियों ने नन्हा के हाथ पर भी तलवार से हमला किया था, जिसने भागकर अपनी जान बचाई थी। किशोरी के गायब होने का शक भाइयों पर था दोनों भाइयों के एक जानकार पर गांव की ही एक किशोरी को भगा कर ले जाने का आरोप लगा था। दोनों 12 फरवरी से ही लापता थे। इसे लेकर किशोरी के पक्ष ने 12 फरवरी की शाम को ही कर्मबीर उर्फ बुल्ला और उसके भाई कुलदीप के घर जाकर इसका उलाहना दिया था। इसलिए हत्या का शक उन्हीं पर गया। वारदात में शामिल रहे 4 आरोपी पहले पकड़े पुलिस पीआरओ मनीष ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब पांचवे आरोपी गौरव निवासी गांव पोलंगी को काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles