![]()
औद्योगिक नगरी पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता को स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर एक होटल में ले गया, जहां उसने किशोरी की मर्जी के खिलाफ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुबह स्कूल के लिए निकली थी छात्रा पीड़ित परिवार थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र का निवासी है। 14 वर्षीय पीड़िता पास के ही एक सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है। घटना वाले दिन पीड़िता रोजाना की तरह सुबह करीब 6:20 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह स्कूल नहीं पहुंची, तो स्कूल प्रशासन को चिंता हुई। अध्यापक ने तुरंत परिजनों के पड़ोसी के मोबाइल पर संपर्क किया और बताया कि बच्ची आज स्कूल नहीं आई है। यह खबर मिलते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई और वे अनहोनी की आशंका में आनन-फानन में बच्ची की तलाश करने लगे। रोती हुई घर पहुंची मासूम ने बयां की खौफनाक आपबीती तलाश के दौरान ही सुबह करीब 10 बजे पीड़िता रोती-बिलखती और डरी-सहमी हालत में अपने घर पहुंची। बच्ची की ऐसी स्थिति देखकर जब उसकी मां ने प्यार से पूछताछ की, तो उसने पूरी आपबीती बयां की। छात्रा ने बताया कि जब वह पैदल स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में नहर के पास गोरख मंदिर के समीप उसके ही गांव का एक युवक कपिल अपनी बाइक पर आया। उसने छात्रा को झांसा दिया कि वह उसे स्कूल छोड़ देगा और बाइक पर बैठा लिया। लेकिन आरोपी उसे स्कूल ले जाने के बजाय जबरन एक स्थानीय होटल में ले गया। होटल के कमरे में आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
Source link
पानीपत में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से रेप:लिफ्ट देने के बहाने होटल में ले गया पड़ोसी, टीचर का फोन आने पर हुआ खुलासा







