![]()
पठानकोट के शाहपुर चौक स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में चोरी की अनोखी घटना सामने आई है। चोर ने काम में व्यस्त एक कर्मचारी का मोबाइल फोन चुराया और फिर उसी फोन की बैंकिंग ऐप का गलत इस्तेमाल कर 5,000 की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी कर डाली। पूरी वारदात फैक्टरी में
.
काम के दौरान उड़ाया फोन, CCTV में साफ दिखा आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह शाहपुर चौक स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में कार्यरत शाहपुर चौक निवासी जनक राज रोज की तरह अपने काम में व्यस्त था। इसी दौरान एक अज्ञात चोर ने मौका ताड़कर कर्मचारी का मोबाइल फोन उड़ा लिया।
जब कर्मचारी ने अपना मोबाइल गायब पाया, तो तुरंत फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल चुराकर ले जाता हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
चोरी के बाद पीड़ित के खाते से उड़ाये 5,000
मामला सिर्फ मोबाइल चोरी तक ही सीमित नहीं रहा। फोन चुराने के कुछ ही समय बाद शातिर चोर ने मोबाइल में मौजूद डिजिटल पेमेंट या बैंकिंग ऐप का दुरुपयोग करते हुए पीड़ित के खाते से करीब ₹5,000 की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर ली। इस दोहरी मार से पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
पुलिस में शिकायत दर्ज, चोर की तलाश तेज
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने संबंधित थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साइबर/तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







