spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sonipat Water Connection Scam | Rs 2.96 Lakh Duped Via APK Link



सोनीपत सिटी के सुजान सिंह पार्क इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को जल बोर्ड का कर्मचारी बताकर पानी और सीवर का कनेक्शन काटने की धमकी दी। इसके बाद एक फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन (APK) इंस्टॉल करवाकर पीड़ित के बैंक खातों से करीब 2.9

.

सुजान सिंह पार्क निवासी शैलेंद्र पाल सिंह डडियाला, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि 27 मई 2026 को उनके वॉट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। आरोपियों ने उन्हें दूसरे नंबर पर कॉल करने को कहा और धमकी दी कि यदि जल बोर्ड की आईडी अपडेट नहीं की गई, तो पानी-सीवर का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

लिंक भेजकर 2.96 लाख रुपए ठगे

इसके बाद ठगों ने उनके वॉट्सएप पर ‘Dulbharyanacitizenservice.apk’ नाम से एक संदिग्ध लिंक भेजा। उन्होंने पीड़ित से कहा कि कनेक्शन चालू रखने के लिए इस लिंक के माध्यम से केवल 13 रुपए का भुगतान करें।

पीड़ित ने जैसे ही उस लिंक पर अपनी जानकारी साझा की, ठगों ने उनके फोन का एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खातों में सेंध लगा दी। शातिरों ने अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 2 लाख 95 हजार 999 रुपए निकाल लिए।

कई जगह खरीदारी और भुगतान किए

इस राशि का उपयोग जोमैटो (Zomato), ईजी ट्रिप प्लानर्स (Easy Trip Planners) और रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) पर खरीदारी और भुगतान के लिए किया गया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

शैलेंद्र पाल की लिखित शिकायत के आधार पर सोनीपत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 18 जून 2026 को अज्ञात ठगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336(3), 338, 340 और 61 के तहत मुकदमा नंबर 69 दर्ज किया है। पुलिस उन बैंक खातों और लेनदेन आईडी को ट्रेस कर रही है, जहां यह रकम ट्रांसफर की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles