spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में स्वीट्स शॉप में लगी आग:भट्ठी की वजह से ज्यादा भड़की; दुकानदारों ने पानी और मिट्टी डालकर पाया काबू




सिरसा शहर के बेगू रोड स्थित लवली स्वीट्स शॉप में वीरवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग दुकान के बाहर रखी डीजल से चलने वाली भट्ठी में लगी, जिसके बाद पास में रखी अन्य भट्ठियों तक लपटें पहुंच गईं। हालांकि आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकान पर कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान डीजल वाली भट्ठी में आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आग फैलती देख एक कर्मचारी ने साहस दिखाते हुए जलती भट्ठी को रस्सी और तार की मदद से दुकान से बाहर खींच दिया। इससे आग के दुकान के अंदर फैलने का खतरा काफी हद तक टल गया। दुकानदारों ने मिट्टी और पानी की मदद से बुझाई आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। किसी ने मिट्टी डालकर तो किसी ने पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। दुकान के पास गोलगप्पों की स्टॉल पर रखी कढ़ाई और तवे भी आग की चपेट में आने से बच गए। घटना के समय दुकान के बाहर कई बाइक और अन्य वाहन खड़े थे। आग बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों ने तुरंत वाहनों को वहां से हटा दिया। यदि आग वाहनों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग देख मौके पर जुटी भीड़ आग की ऊंची लपटों को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहगीर भी रुक गए। दुकान के अंदर का शीशा बंद कर दिया गया तथा वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालक ने बताया कि आग डीजल वाली भट्ठी में लगी थी। आसपास के दुकानदारों और लोगों की मदद से समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles