spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:दर्जनों निर्माण किए ध्वस्त, 28 एकड़ में बनाई जा रही थी 5 कॉलोनी




पानीपत जिले के समालखा में जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) की टीम ने वीरवार को अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस कार्रवाई में लगभग 28 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही 5 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान, 2 अवैध निर्माण, लगभग 38 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और कॉलोनियों में बनाए गए आंतरिक सड़क और ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट भापरा, पावटी, जौरासी सराफ और महावटी में की गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान स्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारी बोले- जारी रहेगा अभियान जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट या संपत्ति की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें और अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकतीं। विभाग ने बताया कि अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles