spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

HSSC Group D CET 2026: Apply from June 19


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क

.

आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का भी अवसर दिया है। चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार, उम्मीदवार 7 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी। खास बात यह है कि आरक्षित वर्गों बीसीए, बीसीबी और ईडब्ल्यूएस के लिए प्रमाण पत्र की शर्तें भी तय की गई है।

सरकार ने एक माह पहले ही ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नया चयन मानदंड लागू किया था। मानव संसाधन विभाग की ओर बाकायदा गजट नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें ग्रुप-डी पदों पर भर्ती पूरी तरह कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अंकों के आधार पर करने की घोषणा हुई थी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी लेटर…

आरक्षित वर्गों के लिए प्रमाण पत्र की शर्तें तय

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार बीसीए, बीसीबी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी किए गए होने चाहिए तथा आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए। वहीं डीएससी और ओएससी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए प्रमाण पत्र 13 नवंबर 2024 के बाद जारी होना अनिवार्य किया गया है।

पीडब्ल्यूबीडी और ईएसपी श्रेणी के उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक वैध होने चाहिए। पूर्व सैनिक (ESM) के परिवार के सदस्यों के लिए पात्रता प्रमाण पत्र 20 जून 2025 या उसके बाद जारी अथवा नवीनीकृत होना जरूरी होगा।

परीक्षा और एडमिट कार्ड का इंतजार

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परीक्षा आयोजन की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। इसके संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साढ़े 7 हजार ग्रुप D के पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि CM नायब सैनी सरकार ग्रुप D के साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि सरकार कुल 7,596 पदों पर भर्ती करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार प्रदेश में SC आरक्षण के वर्गीकरण को लागू कर चुकी है। इसके बाद इन पदों में से 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

हरियाणा सरकार की ओर से ग्रुप डी भर्ती के लिए बनाए गए नियम…

  • सभी पदों पर भर्ती सीईटी के अनुसार ही होगी: हरियाणा सरकार की ओर जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, अब ग्रुप-डी पदों पर भर्ती पूरी तरह कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के अंकों के आधार पर ही की जाएगी। सरकार ने यह संशोधन हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2018 की द्वितीय अनुसूची में बदलाव कर किया है। यह नियम गजट में प्रकाशित होने की तिथि से प्रभावी माना जाएगा।
  • भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी: इस फैसले के बाद ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। यानि अब चयन में केवल CET प्रदर्शन ही निर्णायक भूमिका निभाएगा उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश, उन पदों को छोड़कर जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक से कम है, केवल सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। CET स्कोर को ही 100 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
  • पुराने CET अभ्यर्थियों को भी मिलेगा लाभ : गजट में स्पष्ट किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 12 जनवरी 2024 को आयोजित ग्रुप-डी CET परीक्षा उत्तीर्ण की थी और जिसकी वैधता 11 जनवरी 2027 तक है, उनके अंकों को भी अधिकतम 95 अंकों के सापेक्ष प्रतिशत में परिवर्तित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में आयोजित CET में सफल अभ्यर्थियों के अंकों को भी इसी आधार पर सामान्यीकृत कर संयुक्त मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह।

HSSC CET ग्रुप-D: परीक्षा का नया पैटर्न भी नया

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-डी पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। मैट्रिक से कम शैक्षणिक योग्यता वाले पदों को छोड़कर सभी ग्रुप-डी भर्तियों के लिए उम्मीदवारों का चयन CET के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची में 100 प्रतिशत वेटेज CET स्कोर का रहेगा। आयोग के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर माध्यमिक शिक्षा (मैट्रिक) के बराबर होगा। परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) आयोजित की जाएगी और प्रश्नपत्र हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।

  • CET के पाठ्यक्रम को दो भागों में बांटा: सरकार ने CET के पाठ्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया है। पहला, 75 प्रतिशत अंक, सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, गणितीय योग्यता, अंग्रेजी, हिंदी और संबंधित विषय। और दूसरा 25 प्रतिशत अंक, हरियाणा का इतिहास, समसामयिक घटनाएं, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण और संस्कृति। ग्रुप-डी पदों के लिए प्रश्नपत्र का स्तर मैट्रिक (10वीं) के समकक्ष होगा।
  • 100 अंकों की होगी परीक्षा : परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा।
  • गलत उत्तर पर नहीं, लेकिन खाली छोड़ने पर कटेगा अंक : आयोग ने स्पष्ट किया है कि गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। हालांकि यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे OMR शीट में दिए गए पांचवें गोले (बबल) को भरना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी प्रश्न को बिना उत्तर और बिना पांचवां बबल भरे छोड़ देता है तो उस प्रश्न के लिए 1 अंक की कटौती की जाएगी। यानी प्रत्येक अनअटेम्प्टेड प्रश्न पर माइनस 1 अंक का प्रावधान रहेगा।

——————————

सरकारी नौकरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा में ग्रुप-डी CET एग्जाम की तैयारी:जल्द पोर्टल होगा लॉन्च; नोडल अफसर नियुक्त, HSSC चेयरमैन बोले- लास्ट स्टेज में तैयारियां

हरियाणा ग्रुप डी सीईटी (CET) एग्जाम का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की उम्मीद है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसको लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर जानकारी देते हुए बताया है कि इसको लेकर हमारी तैयारियां चल रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles