spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार समेत 2 की मौत:पुराने मकान को गिराते समय लेंटर गिरा, दोनों मलबे में दबे




अमृतसर में मकान का लेंटर गिरने से गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख के मुख्य सेवादार बाबा मुख्तार सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुख्तार सिंह साथियों के साथ गांव सैदपुर में एक पुराने मकान को गिराने का काम कर रहे थे, तभी अचानक मकान का लेंटर भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से बाबा मुख्तार सिंह और अजेपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाबा मुख्तार सिंह गुरुद्वारा दमदमा साहिब भिंडी औलख में लंबे समय से सेवा कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे। फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं….



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles