spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोहाली में इलाज करवाने गई नाबालिग से रेप:प्राइवेट डॉक्टर पर आरोप, जीरकपुर में FIR दर्ज; आरोपी फरार




मोहाली के जीरकपुर में इलाज करवाने गई एक 15 साल की लड़की से डॉक्टर द्वारा ही रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान आरके तिवारी (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इलाके में लोगों का इलाज कर रहा था। घटना के बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, पुलिस की टीमें अब आरोपी डॉक्टर के मेडिकल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके पास इलाज करने के लिए कोई वैध डॉक्टरी डिग्री या लाइसेंस था भी या वह फर्जी डॉक्टर था। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। अब तीन प्वाइंटों में जानिए रेप की कहानी 1. पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत दर्ज करवाई। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की डॉक्टर के पास अपना इलाज करवाने गई थी। आरोपी डॉक्टर ने इसी दौरान उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 2. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 3.आरोपी वारदात के तुरंत बाद से ही अपना क्लीनिक बंद करके फरार है। उसे पकड़ने के लिए मोहाली और जीरकपुर पुलिस की विशेष टीमें अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्या कहते हैं जांच अधिकारी
हमने केस दर्ज कर लिया है
जांच अधिकारी एएसआई हरविंदर सिंह के अनुसार, 16 जून को मिली शिकायत में बताया गया कि नाबालिग लड़की इलाज के लिए आरोपी के पास गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles