![]()
पंचकूला पुलिस ने बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया। पुलिस ने पंजाब के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो डकैती की योजना बना रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, गंडासी और सुआ जैसे खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार भी जब्त कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पंजाब के मलोट क्षेत्र के रहने वाले हैं और वहां हुई एक गैंगवार में फायरिंग करने के बाद फरार चल रहे थे। पैसे खत्म होने पर उन्होंने कालका क्षेत्र में डकैती डालने की साजिश रची थी। रेस्ट हाउस के पास हथियारों के साथ बैठे थे आरोपी एसीपी कालका आशीष कुमार ने बताया कि 17 जून को थाना प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेस्ट हाउस और गौशाला के नजदीक सुनसान इलाके में कुछ युवक होंडा सिटी कार में हथियारों के साथ मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कार के पास खड़े कुछ युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी बबलू के पास से एक अवैध विदेशी पिस्टल और मैगजीन में लोड छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। अब जानिए कैसे पहुंचे पंचकूला..
Source link
डकैती से पहले दबोचे गए पंजाब के 5 बदमाश:विदेशी पिस्टल, 6 कारतूस और घातक हथियार बरामद; गैंगवार के बाद पंचकूला बना रहे थे योजना







