Top 5 This Week

Related Posts

Scorpio Gang Shooters Arrested; CCTV Clue Leads to 8 Accused


झज्जर जिले के गांव डीघल में 8 अप्रैल को हुए चर्चित साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 3 मुख्य आरोपी और 5 अन्य शामिल हैं।

.

थाना दुजाना के अंतर्गत पुलिस चौकी डीघल ASI संदीप कुमार ने बताया वारदात के दिन काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए बदमाशों ने साहिल उर्फ सोनू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।

मृतक साहिल उर्फ सोनू।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसमें आरोपी गाड़ी में आते-जाते दिखाई दिए। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच विशेष टीमें गठित की थी। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

उसकी पहचान प्रवीण निवासी खरखड़ी नाहर, नजफगढ़ (दिल्ली) के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि गिरफ्तार आरोपी की वारदात में क्या भूमिका रही।

मामले की वजह क्या?

प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हत्याकांड के पीछे दो मुख्य कारण मान रही है। मृतक द्वारा योगी नामक युवक के साथ मारपीट कर उसका वीडियो वायरल करना लीला नाम के साथ करीब 22 लाख रुपए का लेनदेन विवाद माना गया। लीला और योगी पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया था।

पुलिस मामले में लगातार कड़ियां जोड़ रही है और पूछताछ के दौरान नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें