spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Nihang Singh Arrest Youth Controversy


युवक को माफी मंगवाने के बाद बाहर लाया गया तो उसके मां-बाप ने उसे थप्पड़ मारे।

सिख गुरू श्री गुरू नानक देव जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को निहंगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे गुरुद्वारे में ले गए। जहां उससे माफी मंगाई गई। उसके माता-पिता भी साथ में पहुंचे। उन्होंने भी बेटे की इस हरकत को गलत करार देते हुए उसे थप्पड़ मारे। निहंग

.

इसका वीडियो निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस युवक की यह पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला चुका है। तब हिंदू संगठनों ने उसे पीटा था। उससे माफी मंगवाने के बाद उस पर FIR भी दर्ज कराई थी।

युवक को पकड़ने के लिए निहंग दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचे।

युवक को पकड़ने के लिए निहंग दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचे।

पहले जानिए, वायरल वीडियो में क्या दिखा? कुछ दिन पहले निहंग जसविंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो साझा किया। वीडियो में एक युवती लाइव दिखाई देती है, जिसके पीछे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी हुई है। इसी लाइव में जुड़े एक युवक ने युवती से पूछा, “पीछे किसकी तस्वीर लगी है?” युवती ने जवाब दिया, “श्री गुरु नानक देव जी की।”

इसके बाद युवक ने पूछा, “क्या तुम इन्हें मानती हो?” युवती ने कहा, “मैं सरदारों के घर की हूं, फिर क्यों नहीं मानूंगी?” युवक ने फिर सवाल किया, “तुम्हें किसने कहा कि इन्हें मानना चाहिए?” इस पर युवती ने जवाब दिया, “मेरे घर वालों ने।” इसी बातचीत के दौरान दूसरा युवक हंसता हुआ दिखाई देता है। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद का कारण बना।

युवक को पकड़कर लाते निहंग।

युवक को पकड़कर लाते निहंग।

वीडियो वायरल होने के बाद क्या हुआ? वीडियो सामने आने के बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी देखने को मिली। इसके बाद वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दो युवकों में से एक को निहंगों ने पकड़ लिया। इसके लिए निहंग उसके गुरूग्राम स्थित घर पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस भी वहां आई। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो के अनुसार, उसे गुरुद्वारे ले जाकर संगत के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई।

वीडियो में उसके माता-पिता भी दिखाई देते हैं, जो बेटे के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उसे थप्पड़ मारते हुए नजर आते हैं। युवक ने कहा- मुझसे गलती हुई है। वैसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। इस मामले में पुलिस या संबंधित युवकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले दूसरे युवक के बारे में फिलहाल कोई नई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गुरूग्राम में गाय को खिलाए थे चिकन मोमोज

इन युवकों की इस तरह की यह पहली हरकत नहीं है। करीब 8 महीने पहले इन दोनों युवकों ने गुरूग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिला दिए थे। युवक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला था, लेकिन वह पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद सेक्टर 56 में उसने बचे हुए मोमोज की प्लेट गाय के सामने कर दी। युवक लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यह सब किया।

युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर है।

गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं के पीटने के बाद युवक ने हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी थी।

गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं के पीटने के बाद युवक ने हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी थी।

गाय को देखकर बोला था, ये खतरनाक है गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो 4 मिनट 7 सेकेंड का था। इसमें ऋतिक ‘प्रिज्म’ एप पर लाइव था। वीडियो में उसने दुकानदार को पूछा- “मोमोज में चिकन ही है ना?” दुकानदार के हां कहने पर, एक गाय ऋतिक की तरफ आती है। ऋतिक यह कहता हुआ उससे दूर हो जाता है कि यह खतरनाक है।

आगे जाकर ऋतिक कहता है कि ये मोमोज मुझसे नहीं खाए जा रहे। ये खाने वाले चैलेंज बकवास होते हैं। अभी तक 16 मोमोज हो चुके हैं। इसके बाद वह फिर मोमोज खाने लग जाता है। फिर वह गाय की तरफ प्लेट करके कहता है, “खाने हैं क्या भाई?” और गाय को मोमोज खिला देता है। साथ ही कहता है कि “मुझसे नहीं खाए जा रहे।”

ऋतिक पूरी प्लेट गाय को खिला देता है और कहता है, “वेस्ट कहां करना है। ये तो पनीर है, खा ले। आज से हम दोस्त हैं।” इसके बाद ऋतिक कहता है कि “पेमेंट कर देते हैं, 2 प्लेट हो गई, मुझसे तीसरी नहीं खाई जा रही।” युवक ने पिछले साल 7 दिसंबर को यह हरकत की थी। उसके अगले ही दिन हिंदू संगठनों ने उसे पकड़ लिया था।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

गोल्डन टेंपल के पास होटल में लड़की से रेप: नाबालिग को ब्लैकमेल कर अमृतसर लाया युवक, निहंगों ने आरोपी पकड़ा; होटल मालिक भी गिरफ्तार

अमृतसर में गोल्डन टेंपल के नजदीक होटल के युवक ने 14 साल की लड़की का रेप कर दिया। इसका पता चलने पर परिवार के लोगों ने निहंगों से संपर्क किया। जिसके बाद निहंग परमजीत सिंह अकाली अपने साथियों के साथ होटल पहुंच गए। वहां उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles