![]()
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सतलुज दरिया से सटे इलाकों में सोमवार देर रात 12 बजे छापेमारी की। चन्नी ने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया। चन्नी ने कहा कि पंजाब को काले अंग्रेज लूट रहे हैं। सबसे पहले पूर्व सीएम चन्नी एक टिप्पर का दरवाजा खोलकर अंदर देखने लगे तो ड्राइवर छिपने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद आगे बढ़े तो घने अंधेरे के बीच मशीनरी चलने की आवाज भी सुन रहे थे। चन्नी ने कहा कि वह सतलुज के किनारे जब पहुंचे तो रेत के बड़े-बड़े ढेर लगे थे। अवैध तौर पर मशीनरी लगाकर रेत निकाली जा रही थी। अब पढ़ें लाइव रेड के दौरान क्या बोले चन्नी:- कांग्रेस के बीच खींचतान चरम पर चन्नी मौके पर करीब पांच घंटे रहे। गौर हो कि कांग्रेस के बीच खींचतान चरम पर है। इसी दौरान चन्नी ने देर रात को लाइव अवैध माइनिंग दिखाई है।
Source link







