spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

NEET को लेकर आज हरियाणा में मुख्य सचिव लेंगे मीटिंग:पेपर रद्द के बाद बदलाव के संकते, सिरसा DEO लेंगे सेंटरों की रिपोर्ट




नीट (यूजी) 2026 पुन: परीक्षा को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव आज मंगलवार को वीसी के जरिए मीटिंग लेंगे। इसमें सभी जिलों के डीसी, एडीसी, एसपी एवं डीईओ शामिल होंगे। नीट पेपर रद्द के बाद फिर से पेपर तैयारी को लेकर पहली मीटिंग है। इसमें परीक्षा करवाने को लेकर टिप्स दिए जाएंगे। इस बार पेपर करवाने को लेकर कुछ बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं। जैसे पेपर सेंटरों पर व्यवस्था, आंसर सीट या पेपर सेंटरों तक पहुंचाने या समय अनुसार अभ्यर्थियों को देने तक, क्या प्रोसेज होना है। इस पर वीसी में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके लिए वीसी का 11 बजे का समय रखा है, जो काफी देर तक चलेगी। इसका उद्देश्य है कि पेपर सही ढंग से संपन्न हो। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सभी सेंटरों से डिटेल मांगी गई है कि उनके पास पर्याप्त प्रबंधन है या नहीं। इसके लिए विशेष टीमें बनाई जाएगी, जो सेंटरों का दौरा करेगी। मीटिंग के बाद पता चलेगा कि क्या निर्णय लिया गया है और क्या नई प्लानिंग है। इसे बाद में अपेडट किया जाएगा। हालांकि, नीट पेपर रद्द होने से युवाओं में रोष का माहौल है। सिरसा में यूथ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था। सिरसा में एडीसी ने ली थी मीटिंग सिरसा में पिछले सप्ताह एडीसी अर्पित संगल ने मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून (रविवार) को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा की थी। उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं, उचित वेंटिलेशन, स्वच्छ वातावरण तथा अभ्यर्थियों के लिए आरामदायक बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेंटरों पर काम चल रहा है। सिरसा में 2,526 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा सिटी को-ऑर्डिनेटर एवं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 से वायुसेना स्टेशन सिरसा के प्राचार्य प्रदीप सिंह के अनुसार, जिले में कुल 2,526 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा तथा व्यवस्थाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए परीक्षा का आयोजन पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles