spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पैदल जा रहे दो दोस्तों को कार ने मारी टक्कर:एक की मौत- दूसरा गंभीर; रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर बालाजी मार्केट के पास हादसा




रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर बालाजी मार्केट के पास पैदल जा रहे कंपनी कर्मी दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। दूसरी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। दो दिन बाद जाना था अहमदाबाद उत्तम नगर निवासी मोनू ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह मूल रूप से उतर प्रदेश फैजाबाद के रसूलाबाद का रहने वाला है। रेवाड़ी की मैटल कंपनी में काम करता है। उसी के गांव का शिव पूजन अहमदाबाद की तिरपाल कंपनी में काम करता था। वह छुट्‌टी मानने गांव गया हुआ था। वापस अहमदाबाद जाने के लिए के लिए उसने रेवाड़ी से ट्रेन बुक की। वह पहले रेवाड़ी पहुंच गया तथा दो बाद उसकी ट्रेन थी। बीती रात मैं और शिव पूजन के साथ बाला मार्केट से अभय सिंह चौक की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक कार सहित मौके से फरार हादसे के बाद कार चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद हमें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद शिव पूजन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिव पूजन अविहावित था। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles