![]()
चंडीगढ़ | युवा आर्किटेक्ट्स ने हैदराबाद में आयोजित नासा इंडिया एनुअल कन्वेंशन में शहर का नाम रोशन किया है। वोक्सन यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कन्वेंशन में कई प्रतियोगिताएं हुई। सेक्टर-12 के गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के इन स्टूडेंट्स ने 9 साल बाद सीपी कुकरेजा ट्रॉफी-2026 में प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। विजेता स्टूडेंट्स में कशिश बंसल, अमित और हर्षप्रीत सिंह शामिल थे। इन्हें हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ट्रॉफी में भी स्पेशल मेंशन मिला। जिसका विषय “फ्यूचर-रेडी सब-सिटी डिजाइन करना” रहा। प्रज्ञा पब्बी (टीम लीड) द्वारा निर्देशित इस मल्टी डिसीप्लीनरी टीम में तीनों वर्ष के स्टूडेंट्स शामिल रहे।
Source link







