spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में पांच किसानों के ट्यूबवेलों से केबल चोरी:किसानों को हुआ हजारों रुपए का नुकसान, पुलिस ने किया मामला दर्ज




महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव आकोली में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में कई किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए बिजली की केबल चोरी कर ली। घटना के बाद किसानों में रोष है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव आकोली निवासी किसान हंसराज ने बताया कि वह 31 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे अपने खेत स्थित ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां जाकर देखा तो ट्यूबवेल से करीब 40 मीटर बिजली की केबल गायब थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय केबल चोरी कर ली। अन्य किसानों के भी चोरी हंसराज ने आसपास जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसके पड़ोसी किसानों विजयपाल, अनूप, अजय तथा कंवर सिंह पुत्र किशोरी लाल के ट्यूबवेलों से भी बिजली की केबल चोरी हो गई है। किसानों का आरोप है कि 30 और 31 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किसानों ने पुलिस से चोरी गई केबल बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना नांगल चौधरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की धारा 303 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द किया जाएगा गिरफ्तार मामले की जांच पीएसआई हरीश को सौंपी गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles