spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में ब्रजमंडल यात्रा, 3 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल:जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश, कई मार्ग रहेंगे बंद, होगा रूट डायवर्ट




नूंह जिले में आगामी 3 अगस्त को आयोजित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशानुसार, 3 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने बताया कि यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न मार्गों पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी। इसके चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जाएंगे। आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल वाहनों को किसी प्रकार की असुविधा या सुरक्षा संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के संचालकों और संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। इस वर्ष भी यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में तैनात होंगे 800 पुलिस कर्मी पहले ही सात पुलिस कंपनियों और करीब 800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की घोषणा की जा चुकी है। प्रशासन ने आमजन से यातायात संबंधी एडवाइजरी का पालन करने तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles