लुधियाना में बॉयफ्रेंड 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग गर्लफ्रेंड को शादी का वादा कर भगाकर ले गया। बॉयफ्रेंड ने अपना और नाबालिग गर्लफ्रेंड का फोन स्विच ऑफ कर दिया, ताकि उनकी लोकेशन का पता न चल सके। उधर, नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने थाना है
.
नाबालिग की मां का दावा है कि आखिरी बार जब उन्होंने लड़के की मां से कॉल करवाई तो उसने अपनी मां को कहा कि तुम्हें बताया था, तुम मानें नहीं इसलिए भाग गए। दो दिन बाद घर आउंगा।
उस कॉल के बाद लड़के ने भी अपना फोन बंद कर दिया है जबकि लड़की का फोन 27 जून दोपहर दो बजे के बाद से ही बंद है।
उधर, मां की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वो दोनों के नंबर को ट्रेस कर रहे हैं। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
थाना हैबोवाल में ही लड़की की मां ने शिकायत दर्ज की है।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…
- दोनों एक ही गली में रहतेः आरोपी अंकित आशियाना कॉलोनी में रहता है और अपनी ही गली की नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया। 10 वीं क्लास में पढ़ती है। छुटि्टयों में उसकी सहेलियां हैबोवाल संगम पैलेस के पास ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी तो उनकी बेटी भी जाने लगी।
- 27 जून को ब्यूटी पार्लर के निकली थी नाबालिग: करीब 20 दिन से वो लड़की भी ब्यूटी पार्लर जा रही थी। बेटी के पास फोन था लेकिन उसमे आउट गोइंग कॉल की सुविधा नहीं थी। वह जब ब्यूटी पार्लर जाती थी तो दो बजे के करीब वो बेटी को फोन करते थे। यह उनकी रूटीन थी।
- बिना रिचार्ज वाला फोन था लड़की के पास: मां ने बताया कि 27 जून को भी जब उन्होंने दो बजे कॉल की तो उसने फोन उठाया लेकिन बात नहीं की। करीब दो मिनट तक वो हेलो-हेलो बोलती रही लेकिन रिप्लाई नहीं आया। उसके बाद फोन कट हो गया। दोबारा फोन मिलाया तो स्विच ऑफ हो गया।
- शाम तक बेटी नहीं आई तो खोजने लगेः मां ने बताया कि जब बेटी वापस नहीं आई तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया। ब्यूटी पार्लर में पूछा तो पता चला कि बेटी का सहेली को मैसेज आया था कि वो आज नहीं आएगी। उसके बाद माता पिता उसे ढूंढने रेलवे स्टेशन पहुंचे। कहीं नहीं मिली तो पुलिस चौकी जगतपुरी में शिकायत दी।
- घर आए तो पता चला गली से एक लड़का भी गायब है: मां ने बताया कि जब वो देर शाम घर पहुंचे तो पता चला कि उनकी गली में रहने वाला एक युवक भी घर से लापता है। फिर उसके घर गए तो उसकी मां ने इस बात से इनकार किया और इधर-उधर की बातें करने लगे। मां ने कहा कि उन्हें शक हो गया था कि कहीं यही लड़का बेटी को भगाकर न ले गया हो।
- मां के मोबाइल में ब्लैक लिस्ट नंबर ने खोला राज: नाबालिग की मां ने बताया कि उसके बेटे ने कहा कि करीब दो महीने पहले दीदी के फोन पर एक नंबर से कॉल आई थी। जिस पर आपने अपने नंबर से बैककॉल की थी। मां ने फिर अपने फोन में दो माह पुरानी कॉल डिटेल खंगाली तो ब्लैक लिस्ट में एक नंबर मिला। जब वो नंबर डायल किया तो ट्रू कॉलर पर नाम अंकित लिखकर आ गया। मोहल्ले का जो लड़का गायब था उसका नाम भी अंकित ही था।
- अंकित की मां के फोन से कॉल की: नाबालिग की मां ने बताया कि जब उन्होंने अंकित की मां के फोन से उसके नंबर पर कॉल की तो उसने फोन उठाया। फोन हैंडफ्री था तो वह कहने लगा कि मां मैंने तुझे बताया था पर तुम नहीं मानें। मैं दो दिन बाद आउंगा।
- कब से दोनों बात कर रहे थे नहीं पता: नाबालिग की मां का कहना है कि दोनों कब से बात कर रहे थे उन्हें नहीं पता। दो महीने पहले जब उसके नंबर पर कॉल आई तो उन्हें लगा था कि यह किसी अनजान व्यक्ति का है। उस दिन उसने दो बार कॉल की थी। इसके अलावा फेसबुक या वॉट्सएप पर उनकी बात होती थी या नहीं इसका उन्हें पता नहीं।
- शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा एक्शन: नाबालिग की मां का कहना है कि उन्होंने अब अंकित के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है लेकिन आरोपी को ढूंढने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि मुझे शक है कि आरोपी की मां भी मिली हुई हैं और उन्हें पता है कि वो कहां पर हैं।
पुलिस बोली- आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रहे
जांच अधिकारी मखन सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने के लिए उनके मोबाइल की लोकेशन चेक कर रहे हैं। अभी दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
—————-
यह भी पढ़ें- लुधियाना सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, VIDEO:खुद को कमरे में किया बंद, युवकों ने दरवाजे पर लातें मारीं; पुलिस पर भी तलवार तानी
लुधियाना सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तीन युवकों ने हंगामा कर दिया। शिमलापुरी से मेडिकल करवाने आए युवकों ने नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से गाली-गलौज की। हंगामा इतना बढ़ गया कि युवकों ने डॉक्टर के कमरे के दरवाजे पर ताबड़तोड़ लातें मारीं, इसके बाद डॉक्टरों से मारपीट की। पूरी खबर पढ़ें
