Related Posts

हरियााणा पुलिस भर्ती में दौड़ लगा रहे युवक की मौत:एक राउंड पूरा किया, दूसरे में ट्रैक पर बेसुध होकर गिरा; 3 साल की बेटी, पत्नी गर्भवती




हरियाणा के पंचकूला में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती में दौड़ लगा रहे एक युवक की ट्रैक पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के मंडी अटेली क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी 27 वर्षीय कपिल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के दौरान अभ्यर्थियों की रेस कराई गई। इसी रेस में कपिल भी सेलेक्ट हुआ था। उसने रेस का पहला राउंट तो पूरा कर लिया, जब दूसरा राउंड शुरू किया तो अचानक बेहोश होकर ट्रैक पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह बेसुध था। उसे तुरंत पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। चंडीगढ़ में उसे मृत घोषित कर दिया गया।। उधर, घटना के बाद भर्ती स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि गांव में शोक का माहौल है। कपिल की चार साल पहले शादी हुई थी। वह तीन साल की बेटी का पिता था। वर्तमान में उसकी पत्नी गर्भवती है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 5500 पदों के लिए चल रही भर्ती, पहले दिन भी हुआ था हादसा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन आयोग (HSSC) की ओर से करीब 5500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पुरुष अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है। भर्ती प्रक्रिया के पहले ही दिन हिसार के एक अभ्यर्थी का दौड़ के दौरान पैर टूट गया था। अब दूसरे बड़े हादसे के बाद भर्ती प्रक्रिया में स्वास्थ्य सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती केंद्रों पर मेडिकल स्क्रीनिंग, एंबुलेंस और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें