Related Posts

पंचकूला में 6 अमृत सरोवर जनता को समर्पित:₹1.68 करोड़ की लागत आई; मंत्री बेदी बोले- जल संरक्षण-ग्रामीण विकास की नई पहचान




हरियणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचकूला जिले में 1.68 करोड़ रुपए की लागत से विकसित 6 अमृत सरोवर जनता को समर्पित किए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में इन अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से प्रदेशभर में विकसित 325 अमृत सरोवरों का वर्चुअल उद्घाटन किया, जिनमें पंचकूला के 6 सरोवर भी शामिल रहे। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि अमृत सरोवर केवल तालाब नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की मजबूत आधारशिला हैं। इनसे वर्षा जल संचयन, भू-जल स्तर में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर लगातार काम कर रही है। ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ मंत्री ने कहा कि इन सरोवरों से ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध होंगे। साथ ही जल संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों की पहचान बनेंगे और सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे। सीएम का लाइव संबोधन भी सुना जिलास्तरीय समारोह में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नारायणगढ़ से प्रसारित लाइव संबोधन भी सुना। मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अमृत सरोवर योजना के तहत किए गए कार्यों को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद समारोह में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, उपायुक्त सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर श्याम लाल बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त ने मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का पौधा भेंटकर स्वागत किया। जबकि एडीसी निशा यादव ने जिले में विकसित 6 अमृत सरोवरों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें